आगामी चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

चम्पावत,

*आगामी चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*निर्वाचन की तैयारियां निर्धारित समय से पूरी करें नोडल अधिकारी : जिलाधिकारी**जिला निर्वाचन अधिकारी ने की दायित्वों की समीक्षा, टीमों के गठन एवं प्रशिक्षण की तैयारी के दिए निर्देश*भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं निर्वाचन कार्ययोजना के अनुसार की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का अध्ययन करते हुए निर्धारित समय पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारी अपनी टीमों का गठन करें तथा कार्मिकों के प्रशिक्षण की रूपरेखा अभी से तैयार कर लें। निर्वाचन संबंधी आदेशों, दिशा-निर्देशों एवं रिटर्निंग ऑफिसर की हैंडबुक का अध्ययन कर प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी रखने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान अधिकारियों को हैंडबुक उपलब्ध कराई गई तथा इसके ऑनलाइन उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई।बैठक में मानव संसाधन प्रबंधन, मतदान दलों तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) और स्थैतिक निगरानी दलों (एसएसटी) सहित विभिन्न निर्वाचन टीमों के लिए आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को टीमों के विधिवत गठन और प्रशिक्षण के लिए समयबद्ध तैयारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्वाचन कार्यों के लिए वाहनों की उपलब्धता, खान-पान की व्यवस्था तथा संबंधित दर-सूचियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी समय से करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें और अपने स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का पूर्व आकलन कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के लिए आगे भी नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी तैयारियों से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाती है।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *