चम्पावत ,
*दिवाली पर्व के अवसर पर एनआरएलएम और रीप द्वारा बाराकोट व बापरू में लगाए गए विशेष बिक्री स्टॉल,
स्थानीय महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और ग्रामीण उद्यमवेग वृद्धि परियोजना (REAP) के संयुक्त तत्वावधान में बाराकोट तथा बापरू में आगामी दिवाली त्योहार को ध्यान में रखते हुए विशेष बिक्री स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इन स्टॉलों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए दिवाली से संबंधित हस्तनिर्मित और पारंपरिक उत्पादों को एक बेहतर बाजार मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और वोकल फॉर लोकल की भावना को बढ़ावा मिले।खंड विकास अधिकारी बाराकोट श्री अवनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके हुनर को सही पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।त्योहारों के इस सीजन में इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को शुद्ध, आकर्षक और स्थानीय स्तर पर निर्मित सजावटी उत्पाद, दिए, मोमबत्तियां, हस्तशिल्प और अन्य सामग्रियां आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन स्टॉलों पर स्थानीय लोगों द्वारा काफी रुचि दिखाई जा रही है और खरीदारी को लेकर उत्साह का माहौल है।खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन स्टॉलों पर पहुंचकर स्थानीय महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीदारी करें। स्थानीय स्तर पर तैयार इन वस्तुओं को खरीदकर न केवल दिवाली का त्योहार खुशियों से मनाया जा सकता है, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी प्रत्यक्ष योगदान मिलेगा।
kamal bhandari editor in chief.

