आज टनकपुर के तुलसी राम चौराहे पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी के नेतृत्व में काँग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूँका गया ।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने कहा की राहुल गांधी द्वारा बिते दिनों खड़गे जी की हल्द्वानी में हुई जनसभा के फ़्लॉप होने के बाद उत्तराखंड काँग्रेस के नेताओं द्वारा राहुल गांधी को खड़गे जी की जाति को लेकर भाजपा नेताओं ने जनसभा के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया कर सूचना दी जो सरासर निराधार है । काँग्रेस पार्टी हमेशा से तुष्टिकरण एवं जातिवाद की राजनीति करती आई हैं । काँग्रेस का यह दाव उत्तराखंड में सफल नहीं हुआ । कांग्रेसी आज मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं । अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए आये दिन कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं । जिसे उत्तराखंड की जनता सिरे से नकार चुकी है । पूतला फूँकने वालो में तुलसी कुँवर भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती किरन देवी दर्जा राज्य मंत्री, विपिन कुमार चेयरमैन टनकपुर, हरीश कलौनी मंडल महामंत्री, अरूण वाल्मिकी संयोजक वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा , विशाल वाल्मिकी रवि वाल्मिकी अमन वाल्मिकी अतुल वाल्मिकी मोहित वाल्मिकी राजेन्द्र कुमार मुकेश जोशी अध्यक्ष युवा मोर्चा, विनोद गड़कोटी मंडल उपाध्यक्ष, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू , निगम गुप्ता, नामित सभासद , हरीश भट्ट , अनीता यादव गिरीश गहतोड़ी, नन्दाबल्लभ जोशी , दीपक सिंह मंडल मिडिया प्रभारी गिरीश शर्मा गिरीश वर्मा सुकुमार राय शैलेंद्र सिंह सभासद ।
kamal bhandari editor in chief ।

