*जनपद चम्पावत*
*चम्पावत पुलिस ने श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती*
*सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा का लिया सामूहिक संकल्प* 🔹आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी* की जयंती श्रद्धा, सादगी एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई।इस अवसर पर *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा *पुलिस लाइन चम्पावत* में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।📌पुलिस अधीक्षक महोदया ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, त्याग, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श एवं जीवन मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों से दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने आचरण में आत्मसात करते हुए पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।📌उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के प्रति समर्पण ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ करे।📌इसी क्रम में श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस कार्यालय चम्पावत तथा श्रीमती निहारिका सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।📌जनपद के समस्त थानों, पुलिस कार्यालयों, फायर स्टेशनों एवं अन्य पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, सौहार्द, अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।📌इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रेखा यादव द्वारा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके कार्य, योगदान एवं सेवाभाव की सराहना की गई।➡️चम्पावत पुलिस महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा, नागरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावतदिनाँक – 02.10.2026
kamal bhandari editor in chief

