चम्पावत में नेत्रदान पखवाड़े के तहत नेत्रदान के प्रति लोगों को किया जागरूक चम्पावत ।

चम्पावत में नेत्रदान पखवाड़े के तहत नेत्रदान के प्रति लोगों को किया जागरूक चम्पावत ।

प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले नेत्रदान पखवाड़े के तहत बुधवार को जिला अस्पताल चम्पावत, उप जिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए इसके प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। मृत्यु के बाद किए गए नेत्रदान से दृष्टिबाधित व्यक्ति को आंखों की रोशनी मिलने की उम्मीद पैदा होती है।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से नेत्रदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े का उद्देश्य समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसके लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान लोगों ने नेत्रदान के महत्व की जानकारी ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *