चम्पावत,
*जनता मिलन बना त्वरित समाधान का माध्यम, शिकायत मिलते ही सड़क किनारे बिछी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कर शिफ्टिंग की गयी*
*मा. मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर प्रशासन का विशेष जोर*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सड़क किनारे बिछी पाइपलाइन से घर को नुकसान होने संबंधित शिकायत सामने आते ही जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करा दिया।ग्राम सभा ढकना बडोला के नादबोरा तोक निवासी एक बुजुर्ग महिला ने जनता मिलन में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष सड़क किनारे बिछी पाइपलाइन से उत्पन्न समस्या रखी थी। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से पानी बहने की आशंका बनी हुई है, जिससे सड़क प्रभावित होने के साथ ही उनके घर के लिए भी खतरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, उन्होंने इसे अन्य ओर शिफ्ट किये जाने बात कही।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को तत्काल मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जल निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सड़क किनारे बिछी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कर पाइप लाइन की शिफ्टिंग समस्या का समाधान किया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि संबंधित विभाग प्राथमिकता के आधार पर मौके पर कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।जनता मिलन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई और समाधान प्रशासन की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली को दर्शाता है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी जायज समस्याओं का यथासंभव त्वरित निस्तारण किया जाए।
kamal bhandari editor in chief ।

