पीएम स्वनिधि योजना: चम्पावत के समस्त नगर निकायों में आयोजित होंगे ‘लोक कल्याण मेले’, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ*

चंपावत

*पीएम स्वनिधि योजना: चम्पावत के समस्त नगर निकायों में आयोजित होंगे ‘लोक कल्याण मेले’, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ*

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत के समस्त नगर निकायों में 01 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक “लोक कल्याण मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत पीएम स्वनिधि योजना के पात्र लाभार्थियों तथा उनके परिजनों को आच्छादित करने हेतु रोस्टर जारी कर दिया गया है।नोडल अधिकारी / अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चम्पावत श्री भरत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त नगर निकायों में प्रात: 11:00 बजे से सायंकाल 04:00 बजे तक लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 08 सितंबर को नगर पालिका परिषद चम्पावत स्थित बारात घर में मेला आयोजित होगा। इसके पश्चात 09 सितंबर को नगर पालिका परिषद टनकपुर कार्यालय सभागार, 10 सितंबर को नगर पंचायत बनबसा कार्यालय सभागार, 25 सितंबर को नगर पालिका परिषद लोहाघाट कार्यालय सभागार तथा 28 सितंबर को नगर पंचायत पाटी कार्यालय सभागार में लोक कल्याण मेलों का आयोजन संपन्न कराया जाएगा।अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को भारत सरकार की 08 अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना है। इसके साथ ही बैंकों में लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। पात्र लाभार्थियों को ऋणदाता संस्थाओं एवं डिजिटल भुगतान एग्रीगेटर (DPAS) के माध्यम से डिजिटल लेन-देन हेतु क्यूआर कोड उपलब्ध कराकर पंजीकृत करने का कार्य भी मेले के दौरान किया जाएगा।उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेलों में उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *