जनपद चम्पावत*टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों का फायर ऑडिट निरीक्षण*

जनपद चम्पावत*टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों का फायर ऑडिट निरीक्षण*

*अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश*दिनांक 25 अगस्त 2026 को *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशानुसार एवं *श्री अमर सिंह अधिकारी, प्रभारी फायर स्टेशन टनकपुर के नेतृत्व* में फायर सर्विस टीम द्वारा टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न संस्थानों का फायर ऑडिट निरीक्षण किया गया।*निरीक्षण के दौरान निम्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया*—1. गरिमा ट्रेडर्स, टनकपुर2. जय गोल्ज्यू मोटर्स, टनकपुर3. गोल्डन पीक होटल, टनकपुर4. विवेक होटल, टनकपुर5. होटल मौर्या ग्रीन, बनबसा6. रौतेला होटल, बनबसाफायर ऑडिट के दौरान *संस्थानों में विद्युत लोड, उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग* तथा अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।फायर सर्विस टीम द्वारा संस्थान संचालकों एवं कर्मचारियों को *अग्नि दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही एवं प्रभावी प्रयोग, सुरक्षित निकासी* तथा आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही, संस्थान संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।चम्पावत पुलिस — सुरक्षित संस्थान, सुरक्षित जनपद। 🚒🔥मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावतदिनांक: 25/08/2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *