मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में चम्पावत के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत सहभागिता*

चम्पावत,

*मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में चम्पावत के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत सहभागिता*

*निर्धारित अंतिम तिथि 24 अगस्त तक कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी विद्यार्थियों ने भेजे अपने सुझाव*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में जनपद चम्पावत के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए निर्धारित अंतिम तिथि 24 अगस्त तक अपने सुझाव एवं विचार ऑनलाइन माध्यम से भेजे हैं। विद्यार्थियों ने ‘कैसा हो अपना उत्तराखंड?’ विषय के अंतर्गत राज्य के भविष्य और विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।विद्यार्थियों ने पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शिक्षा, महिलाओं की भूमिका, सड़क एवं कनेक्टिविटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा तकनीकी विकास सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा भेजे गए सुझावों में उत्तराखंड के विकास को लेकर उनकी सोच, अपेक्षाओं और नवाचार की झलक देखने को मिली।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद के सभी कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी राज्य के भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण भागीदार है। विद्यार्थियों की सोच और सुझावों को विकास की दिशा से जोड़ने से उत्तराखंड के भविष्य के लिए बेहतर विजन तैयार करने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के तहत प्राप्त प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट सुझावों का चयन विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सीधे संवाद एवं मंथन का अवसर मिलेगा। इस दौरान विद्यार्थियों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा उपयोगी सुझावों को नीति निर्माण और विकास योजनाओं में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।जनपद चम्पावत के विद्यार्थियों की यह सहभागिता मुख्यमंत्री की ‘युवा शक्ति की भागीदारी से विकसित उत्तराखंड’ की परिकल्पना को मजबूत आधार प्रदान करती है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *