जनपद चम्पावत*लोहाघाट जन्माष्टमी मेले में चम्पावत पुलिस की ऑपरेशन कालनेमी के तहत बड़ी कार्यवाही*

जनपद चम्पावत*लोहाघाट जन्माष्टमी मेले में चम्पावत पुलिस की ऑपरेशन कालनेमी के तहत बड़ी कार्यवाही*

*साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 08 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया चालान*उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे *ऑपरेशन कालनेमी* के तहत जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा धार्मिक आयोजनों एवं मेलों में साधु-संतों के भेष में घूमकर आमजन से धन की मांग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव (IPS)* द्वारा जनपद में आयोजित मेलों में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा बाहरी व्यक्तियों का प्रभावी सत्यापन कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देशों के क्रम में *क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण* के पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट श्री अशोक कुमार* के निर्देशन में लोहाघाट में चल रहे जन्माष्टमी मेले में पुलिस टीम द्वारा व्यापक सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान मेले में कुछ *बाहरी व्यक्ति साधु के भेष में बिना किसी पूर्व सूचना एवं सत्यापन के घूम-घूमकर लोगों को टीका-पिठिया लगाकर उनसे पैसों की मांग कर रहे थे*। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए *08 संदिग्ध व्यक्तियों* को चिन्हित कर पूछताछ एवं सत्यापन किया गया।पूछताछ एवं सत्यापन में *उक्त सभी व्यक्ति ग्राम रानीगंज पिपरा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के निवासी पाए गए।* इनके द्वारा बिना सत्यापन के मेले में घूमकर आमजन से टीका-पिठिया के नाम पर धनराशि वसूलने पर सभी 08 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर उन्हे वापिस अपने मूल निवास स्थान को जाने तथा भविष्य में बिना सत्यापन इस प्रकार जनपद में प्रवेश कर गतिविधियां करने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।*चम्पावत पुलिस की अपील*धार्मिक आस्था एवं मेलों की पवित्रता का लाभ उठाकर आमजन को भ्रमित करने अथवा धन की मांग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें या 112 पर सूचना दें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक 04/09/2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *