पितृ पक्ष 2026 – श्राद्ध तिथियों की घोषणा

*पितृ पक्ष 2026 – श्राद्ध तिथियों की घोषणा*

पाटन पाटनी, लोहाघाट। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य *पं. दीपक चन्द्र पाटनी* ने बताया कि पितरों के प्रति श्रद्धा, तर्पण एवं तृप्ति का पावन पक्ष *पितृ पक्ष 2026* इस वर्ष *27 सितंबर से 10 अक्टूबर* तक मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में अपने पितरों का विधिवत तर्पण, पिंडदान एवं श्राद्ध करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि आती है।*पितृ पक्ष 2026 की मुख्य तिथियाँ इस प्रकार हैं -*27 सितंबर रविवार – प्रतिपदा – श्राद्ध आरम्भ28 सितंबर सोमवार – द्वितीया29 सितंबर मंगलवार – तृतीया30 सितंबर बुधवार – चतुर्थी/पंचमी (दोनों श्राद्ध एक साथ)1 अक्टूबर गुरुवार – षष्ठी2 अक्टूबर शुक्रवार – सप्तमी3 अक्टूबर शनिवार – अष्टमी*4 अक्टूबर रविवार – नवमी – माताओं का श्राद्ध*5 अक्टूबर सोमवार – दशमी6 अक्टूबर मंगलवार – एकादशी7 अक्टूबर बुधवार – द्वादशी8 अक्टूबर गुरुवार – त्रयोदशी9 अक्टूबर शुक्रवार – चतुर्दशी10 अक्टूबर शनिवार – अमावस्या – पितृ विसर्जनपं. पाटनी ने बताया कि विशेष रूप से नवमी को माताओं का श्राद्ध और अमावस्या को सभी पितरों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान पितरों के निमित्त जल, कुश, तिल, फूल से तर्पण करना अत्यंत फलदायी होता है।*संपर्क – पं. दीपक चन्द्र पाटनी, पाटन, लोहाघाट, मो. 9897965784*

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *