जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नमामि गंगे समिति की बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

चम्पावत ,

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नमामि गंगे समिति की बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में नमामि गंगे समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे विभिन्न जल संरक्षण, सीवेज प्रबंधन और अपशिष्ट निस्तारण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों में लेगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक और शत-प्रतिशत निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नदियों और जल स्रोतों में किसी भी प्रकार का ठोस अपशिष्ट नहीं पहुंचना चाहिए, इसके लिए ठोस निगरानी व्यवस्था बनाई जाए। इसके साथ ही, फ्लड प्लेन जोनिंग के तहत चिन्हित गांवों के डिमार्केशन की प्रक्रिया को पूरा करने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का सटीक चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) प्रस्तावों की प्रगति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर, पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र और बनबसा में प्रस्तावित एसटीपी कार्यों को मानकों के अनुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी नगर निकाय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) सहित विभिन्न संस्थानों के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करे।बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, एसडीओ सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशाषी अभियंता जल निगम श्री अशोक स्वरूप, समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं नगरपंचायत चम्पावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *