बागेश्वर के 11 विद्यालयों में चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,

बागेश्वर के 11 विद्यालयों में चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,

बच्चों को पोक्सो अधिनियम की दी जानकारीकानून जानो, बचपन बचाओ के संदेश के साथ विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूकबागेश्वर। बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित बचपन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद बागेश्वर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 28 अक्टूबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, कथायतबाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जनपद के कुल 11 विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के अध्यक्ष सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।पोक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की दी जानकारीशिविर में ‘कानून जानो, बचपन बचाओ’ विषय के अंतर्गत बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो), 2012 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना, 2024, लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर चिल्ड्रेन, बाल विवाह, बाल श्रम तथा अन्य बाल अधिकारों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को बाल अपराधों से बचाव, सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता रैली से दिया संदेशकार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की शंकाओं और भ्रांतियों का समाधान किया गया। साथ ही बच्चों को कानूनी जानकारी से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों को बेहतर ढंग से समझ सकें।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अधिवक्ताओं के सहयोग से जनपद के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बाल अपराधों की रोकथाम करना तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समाज की जिम्मेदारी को मजबूत करना है।अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर बच्चे का सुरक्षित बचपन उसका अधिकार है और उसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *