जीजीआईसी लोहाघाट में 7 और 8 अक्टूबर को सजेगा जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा का मंच ।
चंपावत/लोहाघाट।जनपद चंपावत में स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा आगामी 7 और 8 अक्टूबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), लोहाघाट में आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में जिले के चारों विकासखंडों के विजेता प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।प्रतियोगिता के जिला समन्वयक वेद प्रकाश पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड स्तर पर शानदार और कड़े मुकाबलों के बाद अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनपद के चारों ब्लॉकों में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाओं में विभिन्न विधाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले चयनित छात्र-छात्राएं ही इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।समन्वयक ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल छह सांस्कृतिक विधाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें:श्लोक उच्चारणनाटक (एकांकी)आशुभाषण (तत्काल भाषण)वाद-विवाद प्रतियोगितासमूह गानसमूह नृत्यशामिल हैं।उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और भाषाई दक्षता का परिचय दिया है। अब लोहाघाट के जीजीआईसी में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय मंच पर चयनित होनहार अपनी कला और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को भव्य, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विद्यालय और शिक्षा विभाग स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
kamal bhandari editor in chief ।

