यूटीईटी परीक्षा को लेकर चम्पावत में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू*

चंपावत ,

*यूटीईटी परीक्षा को लेकर चम्पावत में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू*

29 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET-I व II) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बाधा रहित संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। परगना मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी चंपावत विपिन चन्द्र पन्त द्वारा *भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक* आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश चम्पावत परगना के अंतर्गत बनाए गए *तीनों परीक्षा केंद्रों—जी०आई०सी० चम्पावत (नोडल केंद्र), जी०जी०आई०सी० चम्पावत तथा मल्लिकार्जुन स्कूल चम्पावत के आसपास 200 मीटर की परिधि में लागू रहेगा*। परीक्षा वाले दिन यानी 29 सितंबर को दो पालियों में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक तथा अपराह्न 02:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *