देवीधुरा बग्वाल मेले में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ काव्य संग्रह का विमोचन ।

देवीधुरा बग्वाल मेले में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ काव्य संग्रह का विमोचन ।

देवीधुरा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले के दौरान तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित समाजसेवी एवं लेखिका रीता गहतोड़ी द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विमोचन किया। पुस्तक देश के वीर जवानों के शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति की गाथाओं को समर्पित है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेखिका रीता गहतोड़ी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे काव्य संग्रह देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को शब्दों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनाएं नई पीढ़ी के भीतर देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और अपने सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों की शौर्यगाथाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। लेखिका रीता गहतोड़ी ने अपने काव्य संग्रह के माध्यम से न केवल देश के वीर सैनिकों के सम्मान में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, बल्कि युवाओं और नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया है।पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *