विकास खंड पाटी के कांडा में लगा पशु चिकित्सा शिविर, लम्पी स्किन डिजीज के विरुद्ध चला टीकाकरण अभियान*

चंपावत

*विकास खंड पाटी के कांडा में लगा पशु चिकित्सा शिविर, लम्पी स्किन डिजीज के विरुद्ध चला टीकाकरण अभियान*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय (सचल) चंपावत द्वारा विकास खंड पाटी के ग्राम कांडा में एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं को *लम्पी स्किन डिजीज* से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही उपस्थित पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षणों, रोकथाम तथा बचाव के उपायों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।शिविर में बीमार एवं पीड़ित पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। इस दौरान पशुपालकों को बदलते मौसम में पशुओं के खान-पान और देखरेख से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी गई। स्थानीय पशुपालकों ने शासन एवं प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।शिविर के सफल संचालन में सचल दल के पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी की सहभागिता रही।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *