नशा मुक्ति भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने पर अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में होंगे व्यापक जागरूकता कार्यक्रम*

बागेश्वर,

*नशा मुक्ति भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने पर अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में होंगे व्यापक जागरूकता कार्यक्रम*

नशा मुक्ति भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बागेश्वर में अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के ‘वन नेशन, वन इवेंट, वन डेट, वन टाइम’ अभियान के तहत जनपदभर में नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत जनपद की आबादी के लगभग 10 प्रतिशत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी विभागों एवं समुदाय की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आपसी समन्वय एवं सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए।अभियान के तहत समस्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न विभागों के स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही जनपद के प्रत्येक विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवाओं एवं विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में नशे के कारण होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। साथ ही आमजन से NMBA पोर्टल पर दिए गए बारकोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करने तथा नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभागीय स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाया जाए।बैठक में समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशा राम, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।जिला सूचना अधिकारी,बागेश्वर ।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *