आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत के तत्वाधान में मानसून पूर्व तैयारियों हेतु प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जनपद चम्पावत में आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने और प्रभावी त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंगलवार को जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसडीआरएफ टनकपुर और तहसील श्री पूर्णागिरि में कार्यरत कुल 35 कार्मिकों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा राहत कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों की कार्यशीलता को परखना और उनके बेहतर रखरखाव के प्रति कार्मिकों को जागरूक करना था।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर भरत गुसाईं और सहायक प्रभारी डीडीएमए द्वारा उपस्थित कार्मिकों को खोज एवं बचाव उपकरणों के संचालन की बारीकियों से अवगत कराया गया ताकि आपात स्थिति में बिना किसी विलंब के राहत कार्य शुरू किए जा सकें। इस अवसर पर एसडीआरएफ कैंप टनकपुर में निरीक्षक दीपक सिंह सामंत व उनकी टीम और तहसील परिसर में रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप जुकरिया सहित राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से प्रशासन ने मानसून के दौरान किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए प्रभावी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *