चंपावत
*पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, जिलाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत आच्छादन के निर्देश*
*रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को मिलेगा मुफ्त इलाज का कवच, 30 सितंबर तक पोर्टल पर डेटा अपडेट करने के निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुक्रम में पीएम स्वनिधि योजना (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि) के सभी लाभार्थियों को ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ तथा राज्य स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने हेतु विशेष प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस हेतु पीएम स्वनिधि पोर्टल पर नया यूजर मैनुअल तथा आयुष्मान कार्ड मैपिंग मॉड्यूल सक्रिय किया गया है, जिसके माध्यम से लाभार्थियों के स्वास्थ्य आच्छादन की स्थिति का सटीक विवरण दर्ज किया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगरीय निकायों द्वारा 01 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे लोक कल्याण मेले की अवधि में पीएम स्वनिधि के स्ट्रीट वेंडर्स के आयुष्मान कवरेज का डेटा यूनिफाइड वेब पोर्टल (PMS) पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाएगा। इसके तहत नगरीय निकाय पोर्टल पर लॉगिन कर ‘आयुष्मान कार्ड मैपिंग टैब’ के ज़रिए प्रत्येक कार्डधारक की अद्यतन स्थिति ‘हाँ’ या ‘नहीं’ के रूप में दर्ज करेंगे। जिन पथ विक्रेताओं के पास पहले से आयुष्मान अथवा राज्य स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध है, उनके लिए ‘हाँ’ का विकल्प चुनकर कार्ड संख्या दर्ज की जाएगी, वहीं कार्ड न होने की स्थिति में ‘नहीं’ का चयन कर उसका स्पष्ट कारण पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे सभी स्ट्रीट वेंडर्स, जो वर्तमान में आयुष्मान भारत या राज्य स्वास्थ्य योजना के लाभ से वंचित हैं, उन्हें चिन्हित करने हेतु प्राथमिकता के आधार पर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्षित लाभार्थियों को अविलंब स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच प्रदान करते हुए योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
Kamal bhandari editor in chief ।

