बाराकोट-लोहाघाट की महिलाओं की हुनर को मिली नई पहचान, माँ दुर्गा और पार्वती स्वयं सहायता समूह ने तैयार किए आकर्षक ऐपण .

बाराकोट-लोहाघाट की महिलाओं की हुनर को मिली नई पहचान, माँ दुर्गा और पार्वती स्वयं सहायता समूह ने तैयार किए आकर्षक ऐपण .

चम्पावत।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चम्पावत जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड बाराकोट और लोहाघाट के अंतर्गत गठित माँ दुर्गा एवं पार्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया है।स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक ऐपण कला को आकर्षक रूप में तैयार किया गया। महिलाओं ने मेहनत और रचनात्मकता के साथ ऐपण तैयार कर इन्हें एसएसपी कार्यालय, ऊधम सिंह नगर को उपलब्ध कराया।ऐपण उत्तराखंड की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा इस पारंपरिक कला को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को समूहों से जोड़कर उनके हुनर को बाजार और संस्थागत मांग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे महिलाओं को आय के नए अवसर मिलने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक कला को भी बढ़ावा मिल रहा है।बाराकोट और लोहाघाट की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की यह पहल न केवल उनके हुनर की पहचान है, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की तस्वीर भी पेश करती है।बाईटदीपा रायबी एम एमबाराकोट

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *