मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक*

चम्पावत,

*मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक*

*08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप, राजनीतिक दलों के सहयोग से मतदाता सूची का होगा गहन निरीक्षण**12 से 20 अक्टूबर तक बीएलए-2 के माध्यम से घर घर वैध मतदाताओं का किया जायेगा सत्यापन*भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची के पुनः सत्यापन, नए पात्र मतदाताओं के नामांकन को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।जिलाधिकारी ने बताया कि 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप आयोजित कर प्रकाशित ड्राफ्ट रोल का गहन निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने स्तर से भी मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करें। यदि किसी पात्र एवं वैध मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है तो उसे नियमानुसार जोड़ने तथा किसी अपात्र अथवा अनावश्यक रूप से दर्ज नाम को हटाने के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुझाव एवं दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।जिलाधिकारी ने बताया कि 12 से 20 अक्टूबर तक राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 के माध्यम से घर घर वैध मतदाताओं के सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। इस अवधि में मतदाता सूची में नए जोड़े गए नामों का भी सत्यापन किया जाएगा अगर किसी का नाम छूटा है तो फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ा जायेगा।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बीएलए के माध्यम से बूथ स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 54-लोहाघाट एवं 55-चम्पावत में कुल 1,90,988 मतदाता पंजीकृत हैं जिसमें 100802 पुरुष एवं 90185 महिला मतदाता शामिल हैं । इनमें 3539 नए पात्र मतदाताओं का नाम परिवर्धन (जोड़े गए) हुआ है एवं 1473 मतदाताओं का अपमार्जन (हटाए गए ) हुआ है। बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से भाजपा के बीएलए-1 सतीश पाण्डेय, शंकर दत्त पाण्डेय एवं कैलाश अधिकारी तथा कांग्रेस पार्टी के बीएलए-1 श्याम सिंह कार्की एवं धीरज सिंह नेगी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एसडीएम बी.सी. पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, जिला समन्वयक स्वीप जीवन कलौनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *