*जनपद चम्पावत*
*न धन का लालच, न सामान रखने की चाह—सड़क पर मिला पर्स पुलिस को सौंपकर अजय व हरगोविन्द ने दिखाई ईमानदारी*
आज दिनांक 07.10.2026 को *अजय मेहता एवं हरगोविन्द मेहता* को * *तिलौन हाईवे पर एक पर्स गिरा* हुआ मिला। जिसमें ₹8,700 नकद एक ATM एवं DL कार्ड था।दोनों व्यक्तियों ने ईमानदारी एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिना किसी लालच के उक्त पर्स को तत्काल पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावत लाकर पुलिस को सुपुर्द किया।📌पुलिस कार्यालय टेलीफोन में तैनात कांस्टेबल अतुल कुमार द्वारा पर्स में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसके वास्तविक स्वामी के मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सत्यापन के उपरांत पर्स को उसके वास्तविक स्वामी रोहित कुमार के सुपुर्द किया गया। 📌अपना खोया हुआ पर्स एवं उसमें रखी नकदी व ATM कार्ड सुरक्षित वापस पाकर रोहित कुमार ने अजय मेहता एवं हरगोविन्द सिंह की ईमानदारी की सराहना करते हुए चम्पावत पुलिस एवं दोनों व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए चम्पावत पुलिस की भूरी –भूरी प्रशंसा की गयी। *अपील:* *चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती* है कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में कोई गिरा हुआ पर्स, मोबाइल, महत्वपूर्ण दस्तावेज अथवा अन्य सामान प्राप्त होता है, तो उसे तत्काल निकटतम पुलिस थाना/चौकी में जमा कराएं, ताकि सत्यापन के उपरांत उक्त सामान को उसके वास्तविक स्वामी तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा सके। नागरिकों की ईमानदारी, जागरूकता एवं सहयोग से समाज में विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।*आपकी छोटी-सी ईमानदारी किसी व्यक्ति के लिए बड़ी राहत बन सकती है।**ईमानदारी • जिम्मेदारी • मानवता*चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 07.10.2026
kamal bhandari editor in chief

