माननीय मंत्री श्री खजान दास का चम्पावत भ्रमण: सेवा संकल्प अभियान में होंगे शामिल*

चंपावत ,

*माननीय मंत्री श्री खजान दास का चम्पावत भ्रमण: सेवा संकल्प अभियान में होंगे शामिल*

उत्तराखण्ड सरकार के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा विभाग के माननीय मंत्री श्री खजान दास का चम्पावत जनपद में दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर है। 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को माननीय मंत्री प्रातः 07:30 बजे पं० दीन दयाल उपाध्याय पार्क (गौरल चौड़ मैदान के निकट), चम्पावत पहुँचकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात पूर्वाह्न 11:00 बजे वे विकासखण्ड चम्पावत के ग्राम पंचायत-पुनेठी स्थित आँगनबाड़ी केन्द्र तिलौन में आयोजित ‘आँगन मिलन उत्सव कार्यक्रम’ में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत अपराह्न 01:30 बजे उनका पुनः एसएसबी अतिथि गृह, चम्पावत आगमन होगा।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *