मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत की सड़क सुविधाओं को मजबूती, बूढ़ाखेत-अमकड़िया मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली स्वीकृति*

चम्पावत,

*मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत की सड़क सुविधाओं को मजबूती, बूढ़ाखेत-अमकड़िया मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली स्वीकृति*

*1 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपये की लागत से होगा 1.450 किलोमीटर मोटर मार्ग का सुधारीकरण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में सड़क संपर्क एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 209/2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के बूढ़ाखेत-अमकड़िया मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु 1 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।उत्तराखण्ड शासन के लोक निर्माण अनुभाग-2 को जारी शासनादेश के अनुसार, राज्य योजना के अंतर्गत 1.450 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल 166.86 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रारंभिक व्यय हेतु 10 हजार रूपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है।मोटर मार्ग के सुधारीकरण से क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्रवासियों को दैनिक आवागमन के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत मोटर मार्ग के सुधारीकरण से स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए .

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *