*जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे ‘ *ऑपरेशन प्रहार’* के तहत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बनबसा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने कारों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश दिनांक 07.07.2026 को वादी श्री चन्दन सिंह रौतेला द्वारा थाना बनबसा में तहरीर देकर बताया गया कि उनके घर के बाहर खड़ी बलेनो एवं हुंडई अल्कजार कारों से 03 टायर रिम सहित चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना बनबसा में मु0अ0सं0-51/2026, धारा 305(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।🔹घटना की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव (IPS)* के निर्देशन, *क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष बनबसा श्री सुरेन्द्र सिंह कोरंगा* के नेतृत्व में थाना बनबसा एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।🔹पुलिस टीम ने , जनपद ऊधमसिंहनगर तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के *सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का गहन विश्लेषण करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी* के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 12.07.2026 को गठित *थाना बनबसा व SOG पुलिस टीम* ने 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर खटीमा बाईपास रोड के समीप झाड़ियों में छिपाए गए चोरी के 03 टायर रिम सहित बरामद किए।📌पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने दो अन्य साथियों प्रदीप एवं सुभाष उर्फ भूरा के साथ मिलकर बनबसा क्षेत्र में कारों के टायर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।📌गिरफ्तार अभियुक्त चिम्मन लाल के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में पूर्व से 07 आपराधिक मुकदमे दर्ज होना भी प्रकाश में आया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1-चिम्मन लाल पुत्र मोतीराम, निवासी ग्राम चितोरा, थाना आलापुर, जनपद बदायूँ (उ.प्र.)2-विवेश कुमार पुत्र मोतीराम, निवासी ग्राम चितोरा, थाना आलापुर, जनपद बदायूँ (उ.प्र.) *बरामदगी* ✅ चोरी के 03 कार टायर रिम सहित💰 अनुमानित कीमत – ₹52,000 *प्रकाश मे आये अन्य अभियुक्तगण* 1- प्रदीप पुत्र मोती राम निवासी ग्राम चितोरा तहसील दाता गंज थाना आलापुर जिला बंदायु उ0प्र02- साले सुभाष उर्फ भूरा पुत्र दर्शन निवासी –रबुद्धिनगर,थाना-सिविल लाईन जनपद बदायूँ उत्तर प्रदेश *पुलिस टीम* • SO सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा• उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG चम्पावत• उ0नि0 नरेश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी शारदा बैराज• उ0नि0 दिलवर सिंह भण्डारी• अ0उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह बिष्ट (विवेचक)• हे0कानि0 नईम कुरैशी• हे0कानि0 एजाज अहमद• हे0कानि0 संजय शर्मा• हे0कानि0 नासिर (SOG)• हे0कानि0 सूरज सिंह (SOG)• कानि0 110 मदन सिंह➡️ *चम्पावत पुलिस का संदेश:* “अपराध चाहे कितना भी शातिराना क्यों न हो, कानून के हाथ उससे कहीं अधिक मजबूत हैं। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन प्रहार’ निरंतर जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावत ।
दिनांक: 12.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

