राजकीय इंटर कॉलेज गेंडाखाली में अग्निशमन विभाग ने आयोजित की मॉक ड्रिल, छात्र-छात्राओं को सिखाए आग से बचाव के उपाए*

*जनपद चम्पावत* 🔥

*राजकीय इंटर कॉलेज गेंडाखाली में अग्निशमन विभाग ने आयोजित की मॉक ड्रिल, छात्र-छात्राओं को सिखाए आग से बचाव के उपाए*

📌 दिनांक 13.10.2026 को *पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव* के आदेशानुसार, *पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल* के पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री अमर सिंह अधिकारी* के नेतृत्व में *अग्निशमन केंद्र टनकपुर* की टीम द्वारा *स्वर्गीय ठाकुर गुमान सिंह मेहर राजकीय इंटर कॉलेज, गेंडाखाली* में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।🚨 मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटना के समय बचाव के उपाय, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन, स्ट्रेचर के उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी की जानकारी दी गई। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में भी जागरूक किया गया।🧯 कृत्रिम आग जलाकर DCP एवं CO₂ अग्निशमन यंत्रों तथा मिनी वाटर टेंडर की सहायता से आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों को आपातकाल में घबराने के बजाय सतर्कता एवं संयम से कार्य करने और आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 पर सूचना देने के प्रति जागरूक किया गया।मीडिया सेल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक -14.10.2026

kamal bhandari editor in chief .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *