राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी द्वारा ग्राम नदोला में लम्पी रोग जागरूकता शिविर का आयोजन; 37 पशुओं का किया गया उपचार*

चंपावत ,

*राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी द्वारा ग्राम नदोला में लम्पी रोग जागरूकता शिविर का आयोजन; 37 पशुओं का किया गया उपचार*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में पशुपालन विभाग द्वारा संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं पशुपालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी (चंपावत) द्वारा ग्राम नदोला में एक दिवसीय लम्पी त्वचा रोग (LSD) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को लम्पी त्वचा रोग के मुख्य लक्षण, इसके प्रसार को रोकने के उपाय तथा बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत प्रशासनिक व चिकित्सकीय जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए समय पर LSD टीकाकरण कराए जाने के महत्व पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही पशुपालकों को शासन द्वारा समय-समय पर संचालित किए जाने वाले विभिन्न नि:शुल्क टीकाकरण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु भी प्रेरित किया गया।शिविर के दौरान विभागीय टीम द्वारा ग्रामवासियों के कुल 37 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक नि:शुल्क औषधियां एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। इस जागरूकता शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला तथा वैक्सीनेटर रेखा पाण्डे ने उपस्थित रहकर पशुपालकों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया एवं शिविर का सफल संचालन संपन्न कराया।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *