एनएच पर गड्ढों का जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान, देर रात तक चला मरम्मत कार्य*

चम्पावत,

*एनएच पर गड्ढों का जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान, देर रात तक चला मरम्मत कार्य*

*बारिश से क्षतिग्रस्त स्थानों पर तत्काल गड्ढा भरान, मौसम खुलते ही होगा स्थायी पैचवर्क एवं ब्लैकटॉप*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण बने गड्ढों का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों पर एनएच की टीम द्वारा देर रात तक विभिन्न स्थानों पर गड्ढों का भरान कर सड़क को दुरुस्त किया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद की सड़कों पर जहां भी गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से सामने आएं, वहां बिना देरी के आवश्यक मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क की स्थिति की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री विभोर गुप्ता ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों को फिलहाल तात्कालिक रूप से भरान कर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि यात्रियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो। बारिश समाप्त होने और मौसम अनुकूल होते ही संबंधित स्थानों पर स्थायी रूप से पैचवर्क एवं ब्लैकटॉप का कार्य कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां भी सड़क क्षतिग्रस्त होने अथवा गड्ढे बनने की सूचना मिल रही है, वहां टीम भेजकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *