चंपावत
*राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार 2026-27 हेतु 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित*
समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड, हल्द्वानी (नैनीताल) के निर्देशों के क्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 03 दिसंबर, 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर.एस सामंत ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, स्वतः रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों के सेवायोजकों, प्लेसमेंट अधिकारियों तथा उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को चयनित कर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इस हेतु निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने पूर्ण विवरण व आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र 02 प्रतियों (Set) में तैयार कर 15 सितंबर, 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, चंपावत में जमा करें, ताकि समय से आवेदनों की जांच व परीक्षण कर निदेशालय को संस्तुति भेजी जा सके।
kamal bhandari editor in chief ।

