चंपावत ,
*सेवा संकल्प अभियान: दूरस्थ गांव नौलीया में किसानों को बांटे गए उन्नत बीज, 50 कृषक हुए लाभान्वित*
मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ पहुंचाया जा रहा है।जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया इसी क्रम में बुधवार को उद्यान सचल दल केंद्र, देवीधुरा द्वारा क्षेत्र के अत्यंत दूरस्थ गांव नौलीया में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।इस आयोजन के तहत उद्यान विभाग की टीम ने गांव के किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों की जानकारी दी। शिविर के दौरान विभाग द्वारा क्षेत्र की जलवायु और मौसम के अनुकूल मटर, मूली, मेथी, राई एवं पालक जैसी विभिन्न सब्जियों के उन्नत किस्म के बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पूरी मुहिम से गांव के कुल 50 कृषकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया, जिससे वे अपनी कृषि उपज और आय में सुधार कर सकें।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से आच्छादित करने का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
kamal bhandari editor in chief ।

