बागेश्वर,
*रोजगार मेले में 72 अभ्यर्थी द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट, 05 का मौके पर चयन*
जिला सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर की ओर से मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कमेड़ी में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 10 नियोजक कंपनियों के एचआरओ/प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए।रोजगार मेले के लिए कुल 185 रोजगार प्रत्याशियों द्वारा ऑनलाइन/ऑफलाइन पंजीकरण कराया गया, जिनमें से 125 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित अभ्यर्थियों को नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध पदों एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई, जो अपराह्न 3 बजे तक जारी रही।रोजगार मेले में नियोजक कंपनियों द्वारा कुल 72 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 05 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए।जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चन्द्र गोस्वामी ने उपस्थित नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आईटीआई कमेड़ी दीवान सिंह राना, श्री मनोज बिष्ट, श्रीमती बबीता बिष्ट, श्री प्रकाश सिंह, श्री नवीन पाटनी, श्री हेमंत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।जिला सूचना अधिकारी,बागेश्वर।
Kamal bhandari editor in chief ।

