शारदा खनन क्षेत्र में खनन सत्र 2026-27 को लेकर तैयारियां, जिलाधिकारी ने की जिला खनन समिति की बैठक*

चम्पावत,

*शारदा खनन क्षेत्र में खनन सत्र 2026-27 को लेकर तैयारियां, जिलाधिकारी ने की जिला खनन समिति की बैठक*

*अवैध खनन व परिवहन पर रहेगी सख्त निगरानी, कैमरे लगाने के साथ नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश*तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) क्षेत्रांतर्गत शारदा नदी तल में वन विकास निगम के पक्ष में स्वीकृत खनन पट्टे में खनन सत्र 2026-27 के दौरान खनन कार्य प्रारंभ किए जाने को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार के वीसी कक्ष में जिला खनन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन, अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम, निगरानी व्यवस्था तथा राजस्व हितों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शारदा खनन क्षेत्र में खनन कार्य निर्धारित नियमों, स्वीकृत शर्तों एवं मानकों के अनुरूप ही संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।उन्होंने खनन एवं परिवहन गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए आवश्यक एवं संवेदनशील स्थानों पर कैमरे स्थापित करने तथा नाइट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में मैनुअल खनन (चुगान) की अनुमति है, वहां खनन केवल मैनुअल तरीके से ही कराया जाए और निर्धारित व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि खनन कार्यों के संचालन के दौरान राज्य सरकार के राजस्व हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खनन क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने खनन सत्र के दौरान सुरक्षा, पर्यावरणीय मानकों एवं निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से खनन कार्यों को व्यवस्थित एवं नियमानुसार संचालित कराने के निर्देश दिए।बैठक में जिला खान अधिकारी राहुल रावत, प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक (खनन) मयंक मेहता उपस्थित रहे, जबकि प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग राहुल मिश्रा, एआरटीओ टनकपुर रिशु तिवारी एवं तहसीलदार पिंकी आर्या सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *