लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में शिविर आयोजित*

चम्पावत,

*लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में शिविर आयोजित*

*पशुओं में लक्षण दिखने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें पशुपालक*जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल के मार्गदर्शन में शनिवार को विकासखंड बाराकोट की ग्राम सभा कमाजुला में लंपी रोग से बचाव एवं पशुपालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पशुपालकों को लंपी रोग के कारण, प्रमुख लक्षण, रोग के प्रसार तथा उससे बचाव एवं रोकथाम के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। पशुपालकों को बताया गया कि पशुओं में लंपी रोग से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय अथवा पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें, ताकि समय पर आवश्यक उपचार एवं रोकथाम की कार्यवाही की जा सके।शिविर में कुल 20 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। पशुओं में पाए गए लक्षणों के आधार पर आवश्यक औषधियों का वितरण भी किया गया तथा पशुपालकों को दवाओं के उचित उपयोग और पशुओं की देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने पशुपालकों से अपील की कि वे लंपी रोग को लेकर सतर्क रहें तथा पशुओं में किसी भी प्रकार के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को जागरूक करने तथा पशुओं को बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी बाराकोट डॉ. अपूर्वा एवं पशुधन प्रसार अधिकारी ने पशुपालकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *