लोहाघाट में को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोटी मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति*

चम्पावत,

*लोहाघाट में को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोटी मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति*

*मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 2.70 किमी मार्ग होगा सुधारीकृत, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा**सुगम होगी ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र को सड़क विकास की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। शहीद शिरोमणि चिल्कोटी मोटर मार्ग (गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग) के किमी 12.150 से 14.850 तक सुधारीकरण कार्य के लिए उत्तराखण्ड शासन द्वारा ₹2.06 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें से 10 हजार की धनराशि जिलाधिकारी के निवर्तन में रखी गई है।स्वीकृत धनराशि से लगभग 2.70 किमी मोटर मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। मार्ग के सुधारीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर एवं सुगम होगी। इससे दैनिक आवागमन के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रक्रियाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में सड़क, यातायात एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। चिल्कोटी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोहाघाट क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *