वर्षा के पश्चात सड़क मार्गों को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने को जिला प्रशासन मुस्तैद:

चम्पावत ,

*वर्षा के पश्चात सड़क मार्गों को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने को जिला प्रशासन मुस्तैद:

राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर सफाई, मलबा हटाने और नालियों की सफाई का कार्य निरंतर जारी* माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में जनपद में मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख सड़क मार्गों पर आवागमन को सुचारू, सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के लिए निरंतर व्यापक स्तर पर निरोधात्मक एवं रखरखाव संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।वर्षा से हुए भूस्खलन एवं सड़क पर आये मलबे को हटाए जाने का कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं सड़क निर्माण एजेंसियों को अवरुद्ध मार्गो को खोले जाने तथा मार्गों में आए मलबे और बोल्डरों को हटाए जाने की कार्यवाही गतिमान है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा जनपद के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर सड़क मार्गों के रखरखाव, सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य निरंतर गतिमान है।यात्रियों की सुरक्षा तथा सड़क मार्गों पर बेहतर दृष्टि-सीमा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बसतिया के समीप विस्तृत स्तर पर झाड़ी कटान (बुश कटिंग) मलबा हटाए जाने, नाली सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही वर्षा एवं भूस्खलन के कारण सड़कों पर आए मलबे को हटाने तथा मार्गों को यातायात के लिए सुचारू बनाए रखने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। सड़क पर एकत्रित मलबे एवं अन्य अवरोधों को हटाने के साथ-साथ जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सड़क किनारे स्थित नालियों की विशेष सफाई का कार्य भी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।जिला प्रशासन का उद्देश्य बारिश के दौरान आमजन, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखना है। संभावित मार्ग अवरोधों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के साथ ही सड़क मार्गों को साफ एवं यातायात योग्य बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *