सीमांत गांवों में सुरक्षा का भरोसा—थाना तामली पुलिस ने लगाई रात्रि चौपाल*

📍 जनपद चम्पावत🚨

*सीमांत गांवों में सुरक्षा का भरोसा—थाना तामली पुलिस ने लगाई रात्रि चौपाल*

*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया* के निर्देशन में दिनांक 29.08.2026 को *बॉर्डर विलेज विजिट* के तहत अपर उप निरीक्षक मनोहर रावत, थाना तामली द्वारा *सीमांत ग्राम तामली एवं पोलब* में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया।👮‍♂️ इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।📢 साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, नए आपराधिक कानूनों, बाल श्रम उन्मूलन, महिला संबंधी अपराध, यातायात नियमों एवं गौरा शक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।🔐 आमजन को साइबर ठगी से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के साथ ही आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।📞 1930— साइबर हेल्पलाइन🚨 112 — आपातकालीन सेवा💊 1933 — नशा मुक्ति हेल्पलाइन👩 1090 — महिला हेल्पलाइन🇮🇳 सीमांत एवं संवेदनशील क्षेत्र होने के दृष्टिगत ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि चम्पावत पुलिस 24×7 आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर एवं उपलब्ध है।🤝 सुरक्षित सीमांत गांव—मजबूत सुरक्षा, मजबूत विश्वास।मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक-30.08.2026

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *