“ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा के पिता एवं युवाओं को भारतीय सेवा के लिए प्रेरित करने वाले स्वर्गीय कैप्टन भैरव सिंह मेहरा के निधन पर उमड़ा शोक”
चम्पावत जिले में भारतीय सेवा में युवाओं को प्रेरित करने वाले कैप्टन स्वर्गीय भैरव सिंह मेहरा के आकस्मिक निधन से शोक की लहर है। खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक परिवार की ओर से भावभीनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गईं।
चम्पावत जिले की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा के पिता एवं समाज में युवाओं को भारतीय सेवा में भर्ती के लिए प्रेरित करने वाले स्वर्गीय कैप्टन भैरव सिंह मेहरा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।
खंड विकास कार्यालय में आयोजित शोकसभा में ब्लॉक परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी ने की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कैप्टन भैरव सिंह मेहरा ने अनेक युवाओं को भारतीय सेवा में भर्ती के लिए प्रेरित कर समाज में सकारात्मक योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व और मार्गदर्शन लंबे समय तक याद किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक परिवार ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हर संभव खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया। वहीं चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा भी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
“एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है… लेकिन उनके विचार और युवाओं को दी गई प्रेरणा हमेशा जीवित रहेगी।”
“कैप्टन भैरव सिंह मेहरा को चम्पावत ने नम आंखों से दी अंतिम श्रद्धांजलि… हर जुबां पर बस यही दुआ—ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।”


