सेना के आदि कैलाश ट्रेकिंग दल ने गुंजी के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान*

# सेना के आदि कैलाश ट्रेकिंग दल ने गुंजी के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान*

*गुंजी:** सीमावर्ती गाँवों के बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भारतीय सेना की खड़गा कोर के ट्रेकिंग दल ने आर्मी गुडविल स्कूल, गुंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया।आर्मी कमांडर द्वारा उद्घाटित यह विद्यालय सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए ट्रेकिंग दल ने विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा राष्ट्रीय एकता, शिक्षा के महत्व और राष्ट्र निर्माण में सीमावर्ती क्षेत्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला।आदि कैलाश ट्रेकिंग अभियान पर निकला खड़गा कोर का यह दल अपने साहसिक अभियान के साथ-साथ स्थानीय समुदायों से आत्मीय संबंध स्थापित करने, सकारात्मक संदेश प्रसारित करने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सेना और सीमावर्ती नागरिकों के बीच विश्वास एवं जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *