सेवा संकल्प अभियान के तहत चम्पावत में आयोजित हो रहे बहुउद्देशीय शिविर*

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत चम्पावत में आयोजित हो रहे बहुउद्देशीय शिविर*

*29 सितम्बर,2026 को राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिंगदा, बाराकोट में शिविर का होगा आयोजन* उत्तराखण्ड शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्यभर में 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्णय, नीतियां, उपलब्धियां एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी अनुपालन में जनपद चम्पावत में ‘सेवा सेतू अभियान’ के अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्र में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आममानस तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के सुचारू संचालन और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा न्याय पंचायतवार रोस्टर जारी किया गया है। जारी रोस्टर के अनुसार, *29 सितम्बर 2026 को राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिंगदा, बाराकोट में शिविर का आयोजन किया जाएगा,* 1 अक्टूबर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलाटी (पाटी) , 6 अक्टूबर को राजकीय इण्टर कॉलेज पुल्ला(लोहाघाट), 8 अक्टूबर को प्राथमिक पाठशाला कूण(पाटी), 13 अक्टूबर को रामलीला प्रांगण धूरा(चंपावत), 15 अक्टूबर को राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गल्लागांव(बाराकोट) तथा 17 अक्टूबर को राजकीय इण्टर कॉलेज दसलेख मडुवा(लोहाघाट) में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा सभी नामित नोडल अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर शिविरों का सफल संचालन कराने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी न्याय पंचायतों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *