चम्पावत,
*मा. मुख्यमंत्री के खेल प्रोत्साहन के विजन को मिल रही मजबूती, युवाओं को वितरित की गई क्रिकेट किट*
*सीएसआर के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल, नशे से दूर रहने का दिया संदेश*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ड्रग फ्री देवभूमि के विजन के क्रम में अरुण कंस्ट्रक्शन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत युवाओं को क्रिकेट किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना तथा खेल गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 256 करोड़ रूपये की लागत से राज्य के प्रथम बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही लगभग 1.71 करोड़ रूपये की लागत से जनपद के विभिन्न विकासखंडों में करीब 30 खेल मैदानों एवं खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बनबसा में प्रस्तावित खेल मैदान के लिए भी स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं एवं आमजन को शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि खेल अवस्थापना के विकास के साथ निजी संस्थाओं और समाज की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। सीएसआर के माध्यम से युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराने जैसी पहल से उन्हें नियमित रूप से खेलों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होने के साथ उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलेगी।जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया कि क्रिकेट किट उपलब्ध होने से स्थानीय युवाओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उन्हें नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अरुण कंस्ट्रक्शन की पहल की सराहना करते हुए अन्य संस्थाओं से भी खेल एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आने की अपेक्षा की ।
kamal bhandari editor in chief ।

