सेवा संकल्प अभियान: गोरल चौड़ मैदान में वॉलीबॉल चयन ट्रायल मैच आयोजित, एसएसजे परिसर चंपावत की टीम हेतु खिलाड़ियों का हुआ चयन*

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान: गोरल चौड़ मैदान में वॉलीबॉल चयन ट्रायल मैच आयोजित, एसएसजे परिसर चंपावत की टीम हेतु खिलाड़ियों का हुआ चयन*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चंपावत में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत युवाओं को खेलकूद से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में युवा कल्याण एवं खेल विभाग चंपावत द्वारा नगर के गोरल चौड़ मैदान में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर चंपावत की वॉलीबॉल टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल मैच का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को मंच प्रदान कर उनकी खेल दक्षताओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि गोरल चौड़ मैदान में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में जनपद भर के अनेक ऊर्जावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन समिति द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन एसएसजे परिसर चंपावत की वॉलीबॉल टीम के लिए किया गया।जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में परिसर एवं जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभाग द्वारा इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *