ग्राम नदोला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, पशुपालकों को दी उन्नत पशुपालन की जानकारी

राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी, चम्पावत द्वारा विकासखंड चम्पावत के ग्राम नदोला में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीकों, पशुओं की बेहतर देखभाल एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में ग्रामीणों को भारत पशुधन ऐप पर अपने पशुओं का पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

विभागीय अधिकारियों द्वारा पशु पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को सरल एवं विस्तारपूर्वक समझाते हुए पशुपालकों को डिजिटल सेवाओं से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान कुल 39 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, साथ ही पशुओं को आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल दरियाल तथा वैक्सीनेटर रेखा पाण्डे सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *