सेवा संकल्प अभियान: राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों के सुचारू आवागमन हेतु युद्धस्तर पर सफाई व रखरखाव कार्य जारी*

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान: राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों के सुचारू आवागमन हेतु युद्धस्तर पर सफाई व रखरखाव कार्य जारी*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख सड़क मार्गों पर आवागमन को सुरक्षित, सुचारू एवं सुगम बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर रखरखाव व निरोधात्मक कार्य पूरी तत्परता से संचालित किए जा रहे हैं। वर्षा के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण सड़कों पर आए मलबे एवं बोल्डरों को हटाने के लिए कार्यदायी संस्थाएं एवं सड़क निर्माण एजेंसियां निरंतर कार्यरत हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई तथा अन्य सडक़ निर्माण एजेंसियों द्वारा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर यातायात हेतु बहाल किया जा रहा है।इसी श्रृंखला में यात्रियों की सुरक्षा तथा दृष्टि-सीमा (विजिबिलिटी) को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा मोटर मार्गो के समीप वृहद् स्तर पर झाड़ी कटान, मलबा हटाने एवं जल निकासी हेतु नालियों की विशेष सफाई का कार्य निष्पादित किया जा रहा है। जल भराव की समस्या को रोकने और सड़कों को क्षति से बचाने के लिए किनारे की नालियों की सफाई को प्राथमिकता पर रखा गया है।जिला प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों एवं पर्यटकों की यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवधानमुक्त बनाना है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *