उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए मा0 मुख्यमंत्री की अनूठी सराहनीय पहल हैं मुख्यमंत्री संवर्धन किट*

चंपावत

*उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए मा0 मुख्यमंत्री की अनूठी सराहनीय पहल हैं मुख्यमंत्री संवर्धन किट*

उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं अनमोल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री सांस्कृतिक संवर्धन किट’ प्रदान करने की अभिनव पहल शुरू की गई है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है।इस महत्वपूर्ण योजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान मटेला के अजय नरियाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा ग्राम पंचायत मटेला के भोलेश्वर मंदिर हेतु मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन किट प्रदान की गई है। भोलेश्वर मंदिर में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि में एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह किट हमारी पारंपरिक लोक कला, मधुर लोक संगीत एवं ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ इसे नई पीढ़ी तक हस्तांतरित करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। ग्रामीण स्तर पर इस तरह के प्रयासों से हमारी लुप्त होती विधाओं को न सिर्फ नया जीवन मिलेगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार होगा।ग्राम प्रधान एवं समस्त नरियाल गांव वासियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के इस दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का मानना है कि अपनी जड़ों और संस्कृति को बचाने का यह विजन आने वाले समय में राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक पटल पर एक नई ऊंचाई देगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *