स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026′ के तहत नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा 1 अक्टूबर को आयोजित होगा विशेष स्वच्छता अभियान*

चम्पावत ,

*स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026′ के तहत नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा 1 अक्टूबर को आयोजित होगा विशेष स्वच्छता अभियान*

उत्तराखण्ड शासन एवं शहरी विकास निदेशालय देहरादून के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्यभर में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” तथा “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंपावत श्री भरत त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के तहत “01 तारीख, 01 घंटा, 01 साथ” की संकल्पना के साथ आगामी 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह विशेष सफाई अभियान मादली स्थित एसबीआई (SBI) बैंक से शुरू होकर वीर शिवा स्कूल होते हुए बीजेपी कार्यालय तक संचालित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि समस्त कार्यालय कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रों को निर्धारित तिथि एवं समयानुसार इस अभियान में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के इस जन-अभियान को सफल बनाया जा सके।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *