स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी एवं एचआईवी के प्रति किया जागरूक, 10 कैडेट्स ‘माय भारत वॉलंटियर’ के रूप में पंजीकृत ।

चंपावत ,

*स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज लोहाघाट में एनसीसी कैडेट्स को टीबी एवं एचआईवी के प्रति किया जागरूक, 10 कैडेट्स ‘माय भारत वॉलंटियर’ के रूप में पंजीकृत*

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स हेतु टीबी (क्षय रोग) एवं एचआईवी/एड्स विषयक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को इन गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।समारोह के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. सोनाली मंडल, एमओ-डीटीसी तनुजा पंत एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) प्रियंका पंत द्वारा एनसीसी कैडेट्स को टीबी के शुरुआती लक्षणों, रोकथाम के उपायों, त्वरित जांच तथा नियमित उपचार के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही एचआईवी संक्रमण से बचाव एवं भ्रांतियों के निवारण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए युवाओं को समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान को डिजिटल माध्यमों से जोड़ते हुए सभी उपस्थित कैडेट्स के मोबाइल फोन में ‘टीबी मुक्त भारत’ ऐप डाउनलोड कराया गया। इसी क्रम में 10 एनसीसी कैडेट्स को ‘माय भारत वॉलंटियर’ के रूप में पंजीकृत किया गया, जो भविष्य में टीबी उन्मूलन एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियों में अपना सक्रिय योगदान देंगे। कार्यक्रम में एसटीएस हरिमोहन बोहरा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *