NH-9 पर ‘कलमठ’ मुद्दे पर विभाग हरकत में, खबर दिखते ही शुरू हुआ काम


चंपावत: राष्ट्रीय राजमार्ग NH-9 पर जगह-जगह खोदे गए कलमठों (ड्रेनेज कट) को लेकर लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई दिनों तक अनदेखी के चलते कार्य ठप पड़ा रहा, जिससे लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही थी।
लेकिन जैसे ही APN News ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, उसका सीधा असर देखने को मिला।
खबर प्रसारित होने के अगले ही दिन
NH विभाग हरकत में आया और रुका हुआ कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया।
ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि:
👉 “अब काम शुरू हो गया है, उम्मीद है जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी।”
पहले जहां अधूरे गड्ढों और अव्यवस्थित सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था, वहीं अब तेजी से सुधार कार्य होने से हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का भरोसा बढ़ा
ग्रामीणों ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि
👉 “अगर समय पर आवाज़ उठाई जाए, तो व्यवस्था में बदलाव संभव है।”

एपीएन न्यूज और विकास जनता की आवाज की इस खबर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मीडिया की जिम्मेदार पत्रकारिता जनहित के मुद्दों को समाधान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *