⚡ सट्टे पर चम्पावत पुलिस की पैनी नजर, बनबसा में 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*जनपद चंपावत*

*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन* एवं *पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर* के पर्यवेक्षण में जनपद में सट्टा एवं जुआ कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।उक्त क्रम में आज दिनाँक 16.08.2026 को *थाना बनबसा पुलिस एवं SOG टीम* ने प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए बनबसा क्षेत्र में सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे *मोहित कश्यप पुत्र राजेंद्र कश्यप निवासी वार्ड नंबर 6 मीना बाजार बनबसा, जनपद चंपावत उम्र 32 वर्ष* को गिरफ्तार किया।🔹 *बरामदगी:* • 01 पॉकेट डायरी, जिसमें सट्टे के नंबर अंकित• 01 मोबाइल फोन• ₹1,780/- नकद *अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में मु0अ0सं0-58/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया* ।👮‍♂️ *गिरफ्तारी टीम:* 1- उ0नि0 कमलेश भट्ट (प्रभारी SOG), 2- उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट, 3- का0 उमेश प्रसाद, 4- का0 संदीप कुमार, 5- का0 कुलदीप (SOG)6- का0 सूरज (SOG)।🚨 *चम्पावत पुलिस की स्पष्ट नीति* अवैध सट्टा-जुआ कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। *चम्पावत पुलिस — अपराध पर प्रहार, जनपद में सुरक्षित माहौल।* मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनांक – 18.08.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *