नशामुक्त भारत अभियान: अब ‘SAMAVESH’ पोर्टल पर संचालित होंगी समस्त गतिविधियां*

चंपावत ,

*नशामुक्त भारत अभियान: अब ‘SAMAVESH’ पोर्टल पर संचालित होंगी समस्त गतिविधियां*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) के पुराने पोर्टल को अब बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर नशामुक्त भारत अभियान का नवीन SAMAVESH पोर्टल पर सफलतापूर्वक स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित समस्त गतिविधियों, बैठकों, कार्यक्रमों के विवरण, फोटोग्राफ एवं वीडियो का संचालन और अपलोडिंग इसी नवीन SAMAVESH पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन और भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद, ब्लॉक एवं शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर इस नवीन पोर्टल के लिंक का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने NAPDDR के नोडल अधिकारियों, नशामुक्त/डि-एडिक्शन केंद्रों और अन्य संबंधित हितधारकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे इस नए पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। जनपद और ब्लॉक स्तरीय समितियों द्वारा आयोजित सभी गतिविधियों और बैठकों का ब्योरा नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अभियान का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *